
जमशेदपुर: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कुम्हारपाड़ा के पास पर्स की छिनतई करने वाले आलोक तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आलोक की निशानदेही में पुलिस ने उसके साथी अमर नायक को भी पकड़ा है. पुलिस द्वारा छिनतई में प्रुयुक्त स्कूटी भी जप्त कर ली है. अमर द्वारा चोरी की मोबाइल का लॉक तोड़कर बेचने का काम किया जाता था. हालांकि अमर ने जिसे मोबाइल बेचा है पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है.बता दे कि 22 मई को कुम्हारपाडा के पास गीता देवी से पर्स की छिनतई की गई थी.पर्स में नकद, कुछ कागजात और एक मोबाइल था. आलोक ने छिनतई किया हुआ मोबाइल अमर को दिया. अमर ने मोबाइल का लॉक तोड़कर उसे 3500 रुपए में बेच दिया. दोनो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.












