
जमशेदपुरः एक ओर जहां पूरा विश्व परेशान है कोरोना महामारी को लेकर वही दूसरी ओर, व्यापारियों के लिए दिन प्रतिदिन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. एक ओर जहां व्यापारियों के लिए आनलाइन शॉपिंग, अमेजन,फ्लिपकार्ट जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के द्वारा बेहद सस्ती कीमतों पर मार्केटिंग कर रहे है.इस मार्केटिंग से दुकान खोल कर बैठ रहे व्यापारियों को बेहद नुकसान का सौंदा करना पड़ रहा है. लॉकडाउन के कारण दुकानें बंद करने के कारण व्यापारियों को नुक्सान हो रहा है. इसे देखते हुए वेबिनार आयोजित की जा रही है. इसके तहत व्यापारियों को आनलाइन व्यापार करके मुनाफा कैसे कमाया जा सकता है, इससे आग्राह किया जाएगा. व्यापारियों का कहना है कि जो भी व्यापारी पारम्परिक तरीके से अपना कपड़ा का व्यापार करते थे, उनका ये व्यापार पीढ़ी दर पीढ़ी से चली आ रही है, समय को देखते हुए व्यापारियों को डिजिटली मार्केटिंग कर मुनाफा कमाने का अवसर दे रही है. वही एससीसीआई के उपाध्यक्ष व्यापार और वाण्जिय के विजय आनंद मूनका ने सभी व्यापारियों से आग्रह किया है कि इस वेबिनार का हिस्सा बने जिसे 26 मई बुधवार की संध्या 5:50 बजे से आयोजित की जाएगी.













