
जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर ने 16 मई को लॉपटॉप चोरी करने के मामले में आरपीएफ ने पिंटू प्रसाद सोनी को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस ने लैपटॉप को अपने पास गिरवी रखने वाले कदमा शास्त्रीनगर निवासी रोहित सिंह को भी पकड़ा है. आरपीएफ ने रोहित के पास से लैपटॉप बरामद किया है. दोनो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार 16 मई को एक यात्री के बैग की चोरी कर ली गई थी जिसमे लैपटॉप था. यात्री द्वारा अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था.आरपीएफ ने सीसीटीवी के आधार पर जुगसलाई निवासी पिंटू प्रसाद सोनी को पकड़ा. पूछताछ में पुलिस को पिंटू ने बताया कि बिष्टुपुर में पान दुकान चलाने वाले रोहित सिंह के पास लैपटॉप गिरवी रखा था. फिलहाल आरपीएफ ने दोनो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.













