
चाकुलिया : बंगाल की खाड़ी से उठने वाला चक्रवात तूफान यास को लेकर जिला के उपायुक्त द्वारा जिला के सभी पदाधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है. उपायुक्त के निर्देश का अनुपालन प्रखंड स्तर के पदाधिकारी और कर्मी कर रहे हैं. चाकुलिया प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में बीडीओ के निर्देश पर पंचायत सचिव और संबंधित पंचायत के मुखिया भी पंचायत के लोगों को हर संभव सहयोग करने के लिए पंचायतों में सघन दौरा कर रहे हैं. पंचायत में जर्जर मकान में रह रहे लोगों को सरकारी भवन में ठहरने के लिए हर पंचायत में सरकारी भवन को खोल दिया गया है. हालांकि क्षेत्र में फिलहाल तूफान का प्रभाव ज्यादा नही होने के कारण काफी कम संख्या में ग्रामीण कही कही पंचायत भवन और स्कूल में जाकर रह रहे हैं. सरडीहा पंचायत के मुखिया समसार मुर्मू के नेतृत्व में उप मुखिया और पंचायत सचिव रूपुषकुंडी स्कूल में है. मुखिया ने कहा कि वे और पंचायत सचिव पंचायत के विभिन्न गांव का दौरा कर जर्जर घर में रह रहे लोगों को तूफान के आने की सूचना देकर सुरक्षित स्थान पर आकर रहने की सलाह दी गई है परंतु अब तक स्कूल में कोई ग्रामीण नही पहुंचे है. कहा कि पंचायत में सात परिवार को चिन्हित किया गया जिनके जर्जर घर है.

परिवार में कुल 41 सदस्य है जिन्हें स्कूल में रहने की बात कही गई है. वही कालापाथर पंचायत के पंचायत सचिव प्रणव कुमार भोल ने पंचायत के सबर बहुल गांव बनकाटी और अन्य गांव का दौरा कर जर्जर घर में रह रहे लोगों को सरकारी भवन में आकर रहने की बात कही है. उन्होंने सबर बस्ती में स्थित स्कूल भवन को खोल दिया है ताकि तूफान आने पर सबर स्कूल भवन में रह सके. उन्होंने कहा कि फिलहाल पंचायत के उदाल स्कूल में सिर्फ एक व्यक्ति आकर रह रहा है. कहा कि उसकी कच्ची और जर्जर घर है जिस कारण उक्त व्यक्ति सुरक्षा की दृष्टिकोण से रह रहा है. वही जामुआ पंचायत के पंचायत सचिव अभय कुमार भी लोगों की मदद मे जुटे हुए हैं. उन्होंने पंचायत के गांव का दौरा कर जरूरतमंद परिवार को केरूकोचा के बुआंगडीह स्कूल में रहे लोगों के बीच स्कूल के शिक्षक को सुखा राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि बुआंगडीह स्कूल में आठ परिवार के 35 लोग शरण लिये हुए हैं.











