
जमशेदपुर : चक्रवर्ती तूफान यास बुधवार मध्य रात्रि झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के रास्ते राज्य प्रवेश कर चुका है. वहीं सुबह तक डीप डिप्रेशन बना हुआ है. अभी डीप डिप्रेशन रांची के रास्ते से होते हुए, मध्य झारखंड से गुजर रहा है. वहीं उसका प्रकोप कम होता हुआ देखा जा रहा है. मौसम विभाग के अभिषेक आनंद ने पिछले 24 घंटों का विवरण दिया है. उन्होंने बताया कि मध्य झारखंड और उत्तरी झारखंड के कई जिलों में भारी से अधिक बारिश की चेतावनी दी गई है. वही रांची, रामगढ़, लोहरदग्गा,चतरा, पलामू,लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, गढ़वा जिलो में आज ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. मौसम विभाग के पूर्वानूमान के अनुसार झारखंड के दक्षिण जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई थी.
इतनी दर्ज की गयी वर्षा-
जमशेदपुर में 108.1 मिलीमीटर
चाईबासा में 207.8 मिलीमिटर
रांची में 151.0 मिलीमीटर
चक्रधरपुर में 133.6 मिलीमीटर




