
जमशेदपुर: जुगसलाई स्थित श्री राम जनकी रामटेकरी मंदिर का जीर्णोद्वार और प्राण प्रतिष्ठा समारोह गुरुवार को संपन्न हुआ. प्राण प्रतिष्ठा समारोह श्री श्री 1008 महामंडललेश्वर श्री मंहत बजरंग दास जी महाराज के नेतृत्व में कराया गया. तीन दिवसीय समारोह के दौरान श्री राम दरबार, श्री लक्ष्मी नारायण, शिव परिवार, माता दुर्गा परिवार, गायत्री माता, सरस्वती माता एवं गुरु परंपरा की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा करायी गयी. कार्यक्रम के दौरान सरकारी की ओर जारी कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह से पालन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में राम कुमार दास, राम रतन दास, सीताराम दास, आचार्य आशुतोष पांडेय समेत मंदिर के सभी सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई.














