
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना की दूसरी लहर के साथ ही समुद्री तूफान यास का कहर भी बरपा है। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम की शाखा ने कोरोना की पहली लहर के समय से ही अपने सदस्यों, शहर के समाजसेवियों, सामाजिक संस्थाओं तथा कार्पोरेट संस्थाओं के सहयोग से प्रभावित लोगों की मदद करते आ रहे हैं। आज जिले के हजारों परिवार कोरोना और समुद्री तूफान से उजड़ गये हैं। हजारों झोपड़ियों तथा कच्चे मकानों के छप्पर उजड़ गये हैं। उन्हें तत्काल आपके मदद और सहानुभूति की जरूरत है। रेड क्रॉस ऐसे लोगों को तिरपाल, खाद्य सामग्री, दवाओं तथा अन्य सामग्रियों से यथासंभव मदद कर रहा है। इस काम में रेड क्रॉस को आप सबसे मदद की उम्मीद है। इसके लिए रेड क्रॉस के बैंक खाते में सीधे यथाशीघ्र अपनी मदद भेज सकते हैं। सामग्री के रूप में सहायता देने के लिए रेड क्रॉस के सचिव से मोबाइल न. 7004371943, अथवा सीधे उपायुक्त सह अध्यक्ष से संपर्क किया जा सकता है। बैंक खाते का ब्योरा निम्न है :-
Bank Details For e payment RTGS/NEFT
A/C – Indian Red Cross Society, East Singhbhum
SB A/C No.- 450010100029822, Bank of India, Bistupur, Jamshedpur
MICR Code – 831013002, IFSC Code – BKID0004500, RTGS CODE – BKIDINBBJAM














