
रांची : झारखंड हाईकोर्ट कोरोना को लेकर काफी सख्ती दिखायी है. इससे जुड़े दो अलग-अलग मामलों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई की. पहले केस में रेमडेसिवीर कालाबाजारी मामले को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में दायर एक याचिका की सुनवाई की गयी. इस दौरान यह आदेश दिया गया कि सीआइडी के एडीजी कोर्ट में अगली सुनवाई में हाजिर हो. उन्होंने अपनी टिप्पणी में कहा है कि रांची के ग्रामीण एसपी भी इस प्रकरण में सम्मिलित हैं. इसके साथ ही अदलदत ने तल्ख टिप्पणी की और कहा कि अब तक की जांच से लगता है कि बड़ी मछलियों पर केंद्रित ना होकर यह जांच सिर्फ छोटी मछलियों पर की जा रही है और बड़ी मछलियों को बचाया जा रहा है. सरकार की ओर से अदालत में इस मामले की अब तक की जांच रिपोर्ट को सीलबंद लिफाफे में सौंप दी गयी. इसी तरह हजारीबाग जिले में ऑक्सीजन सिलेंडर की चोरी के मामले में राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया है कि दो लोगों पर एफआइआर दर्ज की गयी है और जांच की जा रही है. सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है. इसकी अगली सुनवाई अगले सप्ताह करने की तिथि निर्धारित की गयी है. इस सुनवाई के दौरान यह कोर्ट को बताया गया कि ऑक्सीजन सिलेंडर और टैंकर लगाने का काम शुरू हो चुका है. इटकी सेनिटोरियम अस्पताल और सदर अस्पताल में यह व्यवस्था की जा रही है. सरकार की ओर से अधिवक्ता पीयूष चित्रेश और राजीव रंजन इस मामले में हाजीर हुए.
दूसरी ओर, कोरोना से जुड़ी एक और मामले की सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि लोग कोरोना से मर रहे है और सरकार और रिम्स प्रशासन सिर्फ मीटिंग कर रहा है. अदालत ने मौखिक रुप से कहा कि आप लोग पूरे मामले को लेकर गंभीर नहीं है. झारखंड हाईकोर्ट गुरुवार को रिम्स में मेडिकल उपकरण खरीद के मामले में सुनवाई के दौरान रिम्स की तरफ से अदालत को बताया गगया था कि सिटी स्कैन मशीन समेत अन्य जरूरी उपकरणों की खरीद की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है और जल्द सामान आ जायेगा. इस पर कोर्ट ने सख्त नाराजगी जतायी और कहा कि जल्द से जल्द उपकरणों की डिलिवरी कराये. इसको तत्काल रिम्स में लगा दिये जाये. इतने दिनों से सिर्फ बैठक हो रहा है और आर्डर ही दिया जा रहा है. एक सप्ताह बाद फिर से मामले की सुनवाई की तिथि मुकर्रर कर दी है. कोर्ट ने रिम्स के डायरेक्टर को निर्देश दिया कि सरकार के साथ बैठक कर इसका हल निकाल लें और तत्काल उपकरण खरीद से जुड़ी हुई सभी मामले का निबटारा कर दिया जाये.





