
जमशेदपुर : नेशनल सिक्योरिटी एंटी करप्शन एंड क्राइम प्रीवेंटिव ब्रिगेड के एक प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को करोना वैक्सीन के लिए जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को गम्हरिया के बागान पाड़ा, गोराई पाड़ा और स्टेशन रोड में रहने वाले ग्रामीणों को वैक्सीन लेने के लिए जागरूक किया। ग्रामीणों में भ्रम और अफवाह की स्थिति देखा गया। उन्होंने बताया टीका लगाने के बाद भी लोग बीमार हो रहे। संगठन के सदस्यों द्वारा सभी को समझाया गया। करोना से बचने के लिए वैक्सीन ही एकमात्र विकल्प है। अभियान के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा तिवारी, सुनीता मिश्रा, दिनेश महतो, रेशमी प्रमाणिक, अनिल, पूजा करूवा, बबली, ए दास उपस्थित थे।












