
बहरागोड़ा : जल जीवन मिशन के तहत बन रहे पानी टंकी में संवेदक द्वारा अनियमितता बरती जा रही है. संवेदक द्वारा पानी टंकी का निर्माण प्राक्कलन के अनुसार नही किया जा रहा है. इसकी सूचना ग्रामीणों ने पूर्वांचल के भाजपा नेता राज महापात्र को दी. ग्रामीणों की शिकायत पाकर श्री महापात्र ग्रामीणों के साथ योजना स्थल पहुंचकर निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरा काफी अनियमितता पाये जाने पर लोगों ने योजना निर्माण कार्य को बंद करा दिया. श्री महापात्र ने बताया कि योजना में संवेदक द्वारा काफी अनियमितता बरती जा रही थी, इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दूरभाष पर जानकारी देकर योजना की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है.

श्री महापात्र ने कहा कि एक तरफ सरकार घर- घर पानी पहुंचाने की बात कर रही है,वही दूसरी ओर परदे के पीछे काले कमाई का खेल चल रहा है. कहा कि गांव में 4 लाख 26 हजार की लागत से बन रहे पानी टंकी का लगभग 50 से 60 फीसदी पैसा नीचे से ऊपर तक बाबुओं तक पहुंच रहा है जबकि सिर्फ 40 से 50फीसदी राशि से योजना का निर्माण हो रहा है.कहा कि आदित्यपुर के मामा नामक ठेकेदार के कर्मी शिव महतो उर्फ प्रशांत महतो द्वारा निम्न कोटि के सामग्रियों का प्रयोग योजना में की जा रही हैं. योजना स्थल पर रखे ईट काफी निम्न है. ईट को हाथ में लेने से ही रेत की तरह झड़ रहा है. कहा कि जब कर्मी प्रशांत महतो से मेटेरियल के बारे में बात की तो कहा कि संवेदक द्वारा जो मेटेरियल दिया गया है उसी से कार्य किया जा रहा है. इस दौरान ग्रामीणों ने घटिया काम ना करने देने की बात कहकर योजना निर्माण कार्य को बंद करा दिया गया है. इस अवसर पर सत्यजीत दत्त, कृष्ण दत्त, देवाशीष दत्त, बहादुर नायेक, सूर्य दत्त, बादल दत्त, दीप नारायण महापात्र, चंचल महापात्र, शिमंत नायेक, धनंजय नायेक, नंदलाल दत्त,अनिरूद्ध महापात्र समेत अन्य उपस्थित थे.











