
जमशेदपुर : आईपीएसजी सिक्युरिटी एजेंसी से काम से हटाये गये सिक्युरिटी गार्ड के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के बारीडीह कार्यालय में उनके नाम एक ज्ञापन जनसुविधा प्रतिनिधि हरेराम सिंह को सौंपा तथा नौकरी में वापस रखवाने की गुहार लगायी। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वे विगत 20 से 22 वर्षों से उक्त सिक्युरिटी एजेंसी के तहत टीएसपीडीएल बारा में कार्यरत हैं। परंतु इस माह 50 सिक्युरिटी गार्डों को कार्य से बैठा दिया गया है जिसके कारण इनके समक्ष आर्थिक संकट एवं भूखमरी की समस्या पैदा हो गयी है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने विधायक सरयू राय से गुहार लगायी है कि उन्हें वापस काम पर रखवाया जाय तथा आईपीएसजी में उनका बकाया वेतन दिलवाया जाय। इसको लेकर प्रतिनिधिमंडल ने उप श्रमायुक्त के यहाँ भी बकाया राशि प्राप्त करने हेतु आवेदन दिया है जिसपर अभी तक कारवाई पूरी नहीं हुई है। जनसुविधा प्रतिनिधि हरेराम सिंह ने इसकी जानकारी विधायक सरयू राय को दी। विधायक सरयू राय ने आश्वस्त किया कि इस बारे में जिला के उपायुक्त से वार्ता कर इसका हल शीघ्र निकाल लिया जाएगा। सिक्युरिटी गार्ड के प्रतिनिधमंडल में ब्रह्मदेव यादव, चन्द्र भूषण साव, अशोक सिंह, त्रिलोचन सिंह, विनय सिंह आदि शामिल हैं। टीएसडीपीएल यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर ने इस संदर्भ में कहा कि अभी यह मामला उनके सामने नही आया है पर जो जानकारी मिली है उसके अनुसार वेंडर बदला गया है और दो जगहों पर उनकी ही एजेंसी है। उन्होने कहा कि वेंडर अपनी एजेंसी के दूसरे जगहों पर इन लोगो को रख ले या नई जो एजेंसी आयी है वो भी इसमें से कुछ लोगो को एडजस्ट कर ले जिससे किसी सुरक्षाकर्मी को इस संकट के दौर में परेशानी न हो। टीएसडीपीएल यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पाांडे ने इस संदर्भ में कहा कि अभी यह मामला उनके सामने नही आया है पर जो जानकारी मिली है उसके अनुसार वेंडर बदला गया है और दो जगहों पर उनकी ही एजेंसी है। उन्होने कहा कि वेंडर अपनी एजेंसी के दूसरे जगहों पर इन लोगो को रख ले या नई जो एजेंसी आयी है वो भी इसमें से कुछ लोगो को एडजस्ट कर ले जिससे किसी सुरक्षाकर्मी को इस संकट के दौर में परेशानी न हो।













