
बहरागोड़ : बहरागोड़ा लैम्पस कार्यालय प्रांगण मे किसानों के बीच धान बीज का वितरण किया गया.विधायक समीर माहंती के अनुपस्थिति पर विधायक प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा के उपस्थिति पर 50 प्रतिशत अनुदान पर 172 किसानों के बीच धान बिज का वितरण किया गया.मौके पर मिश्रा ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर धान बिज उपलब्ध कराकर किसानों की परेशानियों को कम करने का काम किया है. कहा कि किसान बिज प्राप्त कर समय धान की खेती कर लाभान्वित बने.मौके पर झामुमो नेता रासबिहारी साव, सुमित माइति,प्रखंड कृषि पदाधिकारी,बीटीएम वासुदेव महतो समेत अन्य उपस्थित थे.



