
जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी स्थित संत कबीर सेवा संस्थान द्वारा विश्व साइकिल दिवस के मौके पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने हेतु साइकिल रैली निकाली गयी. हालांकि कोरोना नियमों को ध्यान में रखते हुए इसमें बहुत ही कम संख्या में लोग शामिल हुए. क्षेत्र में निवासी दिग्विजय भारत जो शिक्षक और पर्यावरण प्रेमी भी है उनके द्वारा ये मुहिम चलाया गया. जहां साइकिल चालक हाथों में पौधे लेकर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए लोगों को साइकिल का इस्तेमाल करने और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया. इस दौरान इन्होंने कहा कि विश्व साइकिल दिवस के मौके पर तमाम लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ज्यादा से ज्यादा साइकिल का इस्तेमाल करते हुए पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया गया. इन्होंने कहा कि साइकिल का इस्तेमाल रोजाना करने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है साथ ही प्रदूषण भी नही होता जिस कारण लोगों को अब साइकिल का इस्तेमाल करना चाहिए.





