
जमशेदपुर: जुगसलाई के विधायक सह झारखंड सरकार के सचेतक मंगल कालिंदी ने पटमदा के कुमीर पंचायत अंतर्गत काकीडीह गांव में 100 केवी के नए ट्रांसफार्मर का गुरुवार को उद्घाटन किया. विदित हो काकीडीह गांव का ट्रांसफार्मर विगत कई दिनों से खराब था. जिससे लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पडता था. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी विधायक को दी. विधायक ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर दूसरा ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया. गांव में बिजली आने से आम लोगों को सहूलियत होगी. विधायक ने कहा कि जनता की सेवा करना व क्षेत्र का विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा किसी तरह की शिकायत हो, उसका जल्द समाधान होगा. इसकी तरह जनता का समर्थन मिलता रहे. इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुभाष कर्मकार, कांग्रेस के विधानसभा के सोशल मीडिया प्रभारी विश्वामित्र दास, दयाल महतो, अमर सोरेन, महेश्वर बेसरा, दीपक कोड़ा, जामिनी प्रमाणिक, शिव लाल महतो, जहर महतो आदि उपस्थित थे.




