
चाईबासा: गुरुवार को चाईबासा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टेबो थाना क्षेत्र के एनएच-75ई से अवैध डोडा आने वाला है. सूचना के आधार पर टेबो थाना प्रभारी नीरवत्ल हेम्ब्रम एवं बंदगांव प्रभारी सुबोध सिंह मुंडा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. वरीय पदाधिकारी द्वारा गठित छापामारी दल के द्वारा छापामारी करते हुए दो पिकअप वैन में रखें 12 बोरा में करीब एक क्विंटल से ज्यादा डोडा बिना किसी कागजात के पकड़ा गया. इस संबंध में टेबो थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है. पकड़े गये तीनो व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में लेकर आज जेल भेज दिया गया.




