
जमशेदपुर : कांग्रेस नेता सह समजसेवी अजितेश उज्जैन क्षत्रिय समाज सम्पूर्ण भारत के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं. इसकी जानकारी शुक्रवार को संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष चन्दा सिंह के द्वारा दी गयी है. उन्होंने कहा है कि समाजिक कार्यों में हमेशा ही अजितेश उज्जैन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. चाहे गरीबों के हित में बात करनी हो या उनकी किसी प्रकार की मदद करनी हो, सामाजिक और राजनीति गतिविधियों में अजितेश उज्जैन की बहुत ही सरल और उत्तम छवि होने के कारण ही उन्हें उक्त पद की जिम्मेवारी सौंपने का निर्णय लिया गया. चन्दा सिंह ने यह भी कहा है कि अजितेश उज्जैन जैसे ऊर्जावान युवा प्रदेश अध्यक्ष हमारे साथ हैं, जिससे संगठन को नया आयाम मिलेगा.





