
चक्रधरपुर : हेल्थ सोसाइटी की ओर से शुक्रवार को एएनएम स्कूल में डॉ अमित महतो के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में शहर के गणमान्य तथा विद्यार्थी शामिल हुए. शोकसभा में उनके तसवीर पर माल्यर्पण कर आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन धारण किया गया. सबों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की. इस दौरान समाजसेवी सह कुड़माली साहित्यकार शंकरलाल महतो भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि समाजिक कार्यों में युवाओं के प्रेरणा के रूप में डॉ अमित महतो उभर कर सामने आ रहे थे. उनका असमय जाना पूरे समाज और युवा पीढ़ी के लिये अपूरणीय क्षति है. हर समय समाज में उनका महत्वपूर्ण योगदान था. जो इतिहास में हमेशा याद रहेगा. डॉ राजेश कुमार ने कहा कि उनके जीवन के हर पहलू साथ रहा हूं. उनका सेवा भाव से हमें भी काफी आनंद मिलती थी. उनका असमय जाना मुझे व्यक्तिगत के अलावा सामजिक छति पहुंची है. उनका सोच हमेशा सकारात्मक था. आज वे हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी यादें आज भी हमारे साथ है. स्कूल जीवन से ही उनके साथ रहने का अवसर मिला. हमारे बीच कई यादें है, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है. इस दौरान आंदोलनकारी दिनेश महतो ने कहा कि उनके याद में प्रत्येक वर्ष स्वास्थ्य से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित की जायेगी. 33 वर्ष की उम्र में ही निधन हो जाना समाज के लिये अपूरणीय क्षति है. मालूम हो कि 2 जून को डॉ अमित महतो का निधन टीएमएच जमशेदपुर में इलाज के दौरान हो गया था. शोक सभा में एएनएम स्कूल के डायरेक्टर डॉ गौरी शंकर महतो, शिवचरण महतो, बबीता महतो, नर्सिंग महतो, रीना महतो, हल्याण टोपनो, सुनिता दिग्गी, सीमा मोदी, अमिता मुंडा, लागेरा चाम्पिया, राजेश बोदरा, नूतन महतो, सरिता महतो, लक्ष्मी महतो, पिंकी डे समेत काफी संख्या में शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.





