
चाईबासा: चक्रधरपुर प्रखंड में आम तोड़ने के विवाद को लेकर एक 6 साल की बच्ची को गला दबाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. प्रखंड के गुलकेडा पंचायत अंतर्गत पकुवाबेड़ा के ऊपरटोली में आम तोड़ने के विवाद में दो नाबालिग बहने एक 6 वर्षीय बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना दिन के करीब 9 बजे की बताई जा रही है. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई. जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर प्रखंड के गुलकेडा पंचायत के पकुवा बेड़ा गांव निवासी लखींद्र सुंडी की 6 वर्षीय बच्ची निर्मला सुंडी सुबह 9 बजे आम तोड़ने के लिए ऊपर टोला गई. आम तोड़ने के दौरान उसी गांव के ही निवासी लेमडा बोदरा की 12 वर्षीय एवं 9 वर्षीय दो नाबालिग बच्चियों के साथ निर्मला सुंडी की विवाद हो गई. विवाद के बाद दोनों नाबालिग सगी बहनों ने निर्मला की गला दबाकर हत्या कर दिया. हत्या के बाद दोनों बहने निर्मला की पैर को पकड़ कर शव को छुपाने की नियत से झाड़ियों की ओर ले जा रहे थे. इस दौरान गांव का एक चार वर्षीय लड़का ने देख लिया. जिसके बाद गांव में आकर बताया. उसके बाद ग्रामीण व मृतक निर्मला सुंडी की पिता लखींद्र सुंडी घटनास्थल पहुंचे. जहां देखा कि आम पेड़ के समीप निर्मला सुंडी का शव पड़ा हुआ है. जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्रधरपुर थाना में सूचना दी. सूचना मिलने के बाद चक्रधरपुर थाना के पुलिस घटनास्थल पहुंची और दोनों नाबालिग बच्चियों को पूछताछ के लिए थाना ले आई. इस संबंध में जानकारी देते हुए चक्रधरपुर के थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि गुरुवार को सूचना मिलने के बाद पुलिस बल के साथ पकुवाबेड़ा गांव के ऊपर टोला पहुंचे. जहां जांच करने पर पता चला कि गांव का एक बच्चा है 4 साल का वहीं आई विटनेस मिला. किसी बच्चे के द्वारा बताया गया कि आम मालिक के दोनों नाबालिक बच्चियां मृत निर्मला सुंडी को लेकर झाड़ियां में छुपाने जा रहे थे.जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर शीत गृह में रखा गया है.





