
जमशेदपुर : झारखंड भाजपा में आये दिन विरोध के स्वर और इस्तीफों की खबर आती है. अब एक नया प्रकरण सामने आया है, इस बार भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा में विरोध के स्वर उठे हैं. भाजपा के अल्पसंख्यक नेता सह भारतीय गौरक्षा वाहिनी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आसिफ रिजवान खान ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात पर तीखा वार किया है. उन्होंन अनवर हयात पर अल्पसंख्यक मोर्चा को कमजोर करने, संगठन में कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करने और चापलूसों को पद से नवाजे जाने का आरोप लगाया है. साथ थी उन्होंन प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात को पद से हटाने की मांग पार्टी हाईकमान से की है.




