
जमशेदपुर : भारतीय जनतंत्र मोर्चा में राकेश पांडेय को मोर्चा का संगठन सचिव बनाया गया. इस संबंध में मोर्चा आलाकमान की ओर से नियुक्ति पत्र मिलने के बाद राकेश पांडेय ने इसके लिए पार्टी के संरक्षक और विधायक सरयू राय तथा पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष आदरणीय धर्मेंद्र तिवारी का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। भारतीय जनतंत्र मोर्चा प्रदेश के गांव-गांव में कैसे पहुंचे, यही मेरा लक्ष्य होगा। पार्टी के सिद्धांत के अनुरूप कार्य और जनसरोकार से संबंधित मुद्दे अहम हैं जिसपर पार्टी कार्य करेगी। पुनः एक बार सरयू राय और धर्मेंद्र तिवारी का आभार।




