
घाटशिला : धालभूमगढ़ और घाटशिला के बीच चिरूगोड़ा गांव के पास रेलवे द्वारा थर्ड लाइन निर्माण के लिए मिट्टी गिराने से गांव के पास बनी कल्वर्ट जाम हो गया है. कल्वर्ट जाम होने से बारिश की पानी का बहाव नहीं हो पा रहा है, जिस कारण पानी का जमाव हो गया है. वही गांव में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. ग्रामीण मंगल सिंह, आनंद सिंह, गौर सिंह, सिमल टुडू आदि ने बताया कि गांव में पानी की जमाव होने से गांव का एक मात्र कुंआ भी बारिश की पानी में डूब गया है. कुंआ के डूबने से ग्रामीणों को पेयजल की भी समस्या उत्पन्न होने लगी है. ग्रामीणों ने बताया कि कल्वर्ट जाम होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने कई बार चिरूगोड़ा गांव के पास थर्ड लाइन निर्माण कर रहे संवेदक के कर्मियों से मिलकर कल्वर्ट को जाम मुक्त करने की मांग की है परंतु इस दिशा में संवेदक द्वारा पहल नही किया गया, जिससे ग्रामीणों में संवेदक के प्रति आक्रोश है. ग्रामीणों ने कहा कि संवेदक कल्वर्ट का निर्माण कराये ताकि बारिश की पानी बहकर खरश्रोती नदी में मिले, इससे गांव में जल जमाव से लोगों को निजात मिल सके. ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द ही कल्वर्ट का निर्माण नही किया गया तो बारिश के दिनों में गांव पूरी तरह से जल मग्न हो जाएगा जिससे लोगों की जीवन अस्त व्यस्त हो जाएगी.





