
जमशेदपुर : शहर के युवा समाजसेवी एवं भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय महासचिव संजीव आचार्य ने आज एक गरीब कन्या सरोज कुमारी का कन्यादान करते हुए पी राजीव कुमार नामक युवक के साथ उसकी शादी संपन्न करायी. कदमा स्थित शिव / काली मंदिर परिसर में शादी संपन्न हुई. साथ ही संजीव आचार्या ने वर-वधु को हर सुख दुख में बड़े भाई / अभिभावक होने के नाते दायित्व निभाने का भी वादा और भरोसा पूरे परिवार वालों को दिलाया. शादी समारोह में वर एवं कन्या के रिश्तेदार / घरवाले भी उपस्थित थे. Covid-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए सारे नियम एवं रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ. इस दौरान संजीव आचार्या ने कहा कि आज एक बिन मां की गरीब बच्ची की शादी करवाने एवं कन्यादान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. इस नेक काम के लिए ईश्वर ने मुझे चुना, इसके लिए परम पिता परमेश्वर का तहे दिल से वंदन, अभिनंदन एवं नमन करता हूं. लड़की के परिवार वाले जोडा माइंस / किरीबुरू में तरफ रहते हैं. बचपन में ही लड़की की मां का स्वर्गवास हो गया था. पिता मजदूरी कर अपने चार बेटों को पाल रहे हैं. काफी गरीब परिवार से होने के कारण अपनी बच्ची का विवाह ठीक ढंग से नहीं करा पा रहे थे.




