
देवघर : कोरोना महामारी रोकथाम के लिए झारखंड सरकार द्वारा 38 घंटे का लिया गया पूर्ण लॉकडाउन का खासा असर बाबानगरी देवघर में देखने को मिल रहा है। देवघर की मुख्य व अन्य सड़कें सुनसान हैं। इक्का-दुक्का गाड़ियां सड़कों पर दौड़ती नजर जरूर आ रही हैं। लेकिन वैसे लोग जिन्हें जरूरत के लिए बाहर निकलना पड़ रहा है, जैसे मेडिकल से संबंधित चीजें दवाई लेने के लिए लोग सड़कों पर देखे जा सकते हैं। इसके अलावा सभी दुकानें बंद हैं। जिला प्रशासन द्वारा भी इसका सख्ती से पालन कराने के लिए हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। बेवजह घर से निकलने वालों पर विशेष नज़र रखी जा रही है।




