
जमशेदपुर: सोमवार 14 जून को साकची गांधी घाट परिसर में केन्द्रीय शांति समिति एवं सिंहभूम केंदीय वरिष्ठ नागरिक समिति के द्वारा सिदगोडा थाना क्षेत्र के अध्यक्ष सह शांति समिति के कर्मठ सदस्य स्व. राम किशोर मिश्र के स्मृति में शोक सभा का आयोजन किया गया. शोक सभा में सभी सदस्यो ने स्व. आरके मिश्र के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शत- शत नमन कर श्रद्धांजलि दी. राम बाबु सिंह ने कहा कि स्व आरके मिश्र एक सामाजिक साहित्यिक मिलनसार व्यक्ति थे. उनके द्वारा किये गए सामाजिक उत्थान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया. इस मौके पर रामबाबू सिंह, शिवपूजन सिंह राजन सिंह, जेएन अग्रवाल, कैलाश प्रसाद, डीके पाठक, अभिषेक पांडे, शंभु मुखी डुंगरी, पुजा सिंह, विशमभर शर्मा, बाल मुकूद मिश्रा तथा परिवार एवं समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे.




