देवघर : देवघर के मधुपुर नगर पर्षद अध्यक्ष पद का उपचुनाव जल्द होगा. उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी शुरु कर दी गई है. इसको लेकर नगर पर्षद कार्यालय सभागार में एसडीओ योगेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में एक बैठक की गई. बैठक में पर्षद क्षेत्र के 22 वार्डों में कुल 44 बूथो का भौतिक सत्यापन, मतदाता सूची का विखंडन करण, मतदान केन्द्रो में न्यूनतम सुविधाओं व मतदाता सूची में सुधार को लेकर चर्चा की गई. बैठक में कार्यपालक दण्डाधिकारी संजय कुमार सिन्हा, कार्यपालक पदाधिकारी सुशील सिंह, बीडीओ, सीओ, बीएलओ समेत अन्य लोग मौजूद थे. बता दे कि पिछले दिनो नगर पर्षद अध्यक्ष लतिका मुर्मू के दिवंगत होने के कारण अध्यक्ष पद रिक्त है. स्वर्गीय लतिका मूर्मू झारखण्ड मुक्ति मोर्चा से चुनाव जीती थी.














