जमशेदपुर : जमशेदपुर का खरकई और सुवर्णरेखा नदी उफान पर है. सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल डैम के सातों फाटक को खोल दिया गया है, जिससे तेजी से पानी निकल रहा है. पहले पांच गेट ही खोले गये थे, जिसके बाद छठा गेट को दोपहर एक बजे खोला गया और फिर शाम को 4 बजे के बाद सभी सात गेट को खोल दिया गया. इसके बाद चांडिल डैम का पानी सीधे सुवर्णरेखा नदी में बहने लगा, जिसके बाद चांडिल के आसपास के गांव में पानी भरप गया जबकि नदी उफान पर आ गया. खरकई नदी का खतरनाक लेवल 129.00 मीटर है जबकि 127.12 मीटर तक शाम 4 बजे तक यह पहुंच चुका था. देर रात तक पानी 129 मीटर तक पहुंच चुकी है. इसी तरह मानगो पुल पर सुवर्णरेखा पुल पर शाम 4 बजे तक 117.48 मीटर था जबकि खतरा का लेवल 121.50 मीटर है, जिसमें पानी की रफ्तार और बढ़ रही है. यह अंदेशा जताया गया है कि सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर और ज्यादा बढ़ेगा, जिस कारण लोगों को सचेत किया गया है.






