
जमशेदपुर : एनएसयूआई के पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के व्हाट्सएप ग्रुप में जय श्री राम एवं अन्य प्रकरण पर जमशेदपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय खां द्वारा स्वत: संज्ञान लेते हुए 5 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया. इसमें पांच अलग-अलग जाति के लोगों को रखा गया, जिसमें अमरजीत मिश्रा, एलबी सिंह, रियाजुद्दीन खान, गुरजीत सिंह एवं एक अन्य सदस्य शामिल है. जबरन निष्कासित सभी 8 छात्र नेताओं ने अपने पक्ष को लिखित तौर पर जिला अध्यक्ष विजय खां को सौंपा. जबरन निष्कासित छात्र नेता कमल अग्रवाल ने उन्हें विगत दिनों एनएसयूआई प्रदेश जांच समिति द्वारा जिस प्रकार जांच के नाम पर पक्ष कम सुना गया एवं सवाल जवाब जिस प्रकार की गई एवं मनचाहा जवाब पाने की कोशिश की जानकारी देते हुए कड़ी निंदा की. छात्र नेताओं ने जिला अध्यक्ष को इस बात की भी जानकारी दी कि पिछले 5 दिनों से वे सब लोगों के सवालों से हैरान एवं परेशान है एवं अतः जल्द जांच पूरी की जाए एवं सच सामने लाए जाने की मांग की. पूर्वी सिंहभूम कॉग्रेस जिला अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि 48 घंटे के अंदर सोमवार तक जांच रिपोर्ट सामने आ जाएगी. जबरन निष्कासित छात्र नेताओं ने एक बैठक की बैठक में जिला अध्यक्ष एनएसयूआई द्वारा उठाए गए कदमों की घोर निंदा की बैठक के दौरान छात्र नेता लव कुमार ने सोमवार को जांच रिपोर्ट के इंतजार के बाद प्रेस के समक्ष अपनी पक्ष रखने का प्रस्ताव रखा. इसे सर्वसम्मति से सभी जबरन निष्कासित छात्र नेताओं ने माना.




