
जमशेदपुर : टाटा स्टील अपने बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है. इसके तहत बड़े बदलाव किये गये है. टाटा स्टील के वीपी सप्लाइ चेन आइएल 1 दिब्येंदू बोस 1 अगस्त 2021 से रिटायर होने वाले है. इसको देखते हुए 1 जुलालई 2021 से वीपी स्टील मार्केटिंग एंड सेल्स आइएल 1 पीयुष गुप्ता को वीपी सप्लाइ चेन के रुप में पदस्थापित कर दिया गया है. वे दिब्येंदू बोस से सारा कामकाज समझ लेंगे, उसके बाद वे 1 अगस्त से सारा कार्यभार संभालेंगे. यह बदलाव टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने किया है. इस बदलाव के साथ टाटा स्टील के एमडी ने कहा है कि टाटा स्टील में कई कंपनियों का समायोजन हो रहा है, जिसको देखते हुए कई बदलाव किये जा रहे है. उन्होंने बताया है कि टाटा स्टील भूषण स्टील लिमिटेड का टाटा स्टील में भी समायोजन किया जाना है, जिसको देखते हुए लांग प्रोडक्ट बिजनेस में और बेहतर करने की जरूरत है, जिस कारण यह महसूस हो रहा है कि स्टील मार्केटिंग व सेल्स को दो विभागों में विभक्त किया जाये. इसके तहत एक विंग मार्केटिंग एंड सेल्स लांग प्रोडक्ट और दूसरा विंग मार्केटिंग एंड सेल्स फ्लैट प्रोडक्ट किया जा रहा है. मार्केटिंग एंड सेल्स लांग प्रोडक्ट टिस्कोन रिटेल, वायर रॉड व एसबीक्यू और टीएमटी प्रोजेक्ट व सोल्यूशन का कामकाज देखेंगे जबकि फ्लैट प्रोडक्ट मार्केटिंग एंड सेल्स ब्रांडेड प्रोडक्ट व रिटेल के अलावा ऑटोमोटिव व स्पेशल प्रोडक्ट और इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट, प्रोजेक्ट और एक्सपोर्ट के तहत देखेंगे. इसके तहत 1 जुलाई से टाटा स्टील के वीपी मार्किटिंग एंड सेल्स के दो पद बनाये गये है, जिसके तहत वीपी मार्केटिंग एंड सेल्स फ्लैट प्रोडक्ट के वीपी राजीव सिंघल बनाये गये है. वे अभी टाटा स्टील भूषण स्टील के एमडी के तौर पर काम कर रहे है. वे कोलकाता से वीपी का कामकाज देखेंगे. वे अभी टाटा स्टील भूषण स्टील के एमडी के तौर पर काम देखेंगे जबकि भूषण स्टील का टाटा स्टील में समायोजन के बाद वे टाटा स्टील फ्लैट प्रोडक्ट सेल्स एंड मार्केटिंग वीपी के रुप में कामकाज करेंगे. उनके अधीन सीओएमएस बीपीआर, सीओएमएस एएंडएसपी, सीओएमएस आइपीपीइ, चीफ सेल्स प्लानिंग व एडमिनिस्ट्ररेशन, चीफ बिजनेस एक्ससीलेंस व न्यू प्रोजेक्ट, एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट वीपी मार्केटिंग व सेल्स को रिपोर्ट करने को कहा गया है. इसी तरह टाटा स्टील द्वारा अधिग्रहित उषा मार्टिन का नाम टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट कर दिाय गया है, जिसके एमडी आशीष अनुपम है. लांग प्रोडक्ट बिजनेस उसके माध्यम से ही किया जाना है. इसको देखते हुए आशीष अनुपम को मार्केटिंग व सेल्स लांग प्रोडक्ट काउंसिल प्रोफिट सेंटर काउंसिल ऑफ ग्लोबल वायर इंडिया, स्टील रिसाइक्लिंग बिजनेस व सर्विसेस व सोल्यूशन बिजनेस का चेयरमैन बनाया गया है. उनको आइएल 1 रैंक में प्रोन्नति देकर पूरा लांग प्रोडक्ट की कमान दे दी गयी है. इसके तहत चीफ कामर्शियल ऑफिसरर लांग प्रोडक्ट आइएल 2 को नया लाया गया है. पी आनंद को यह पद दिया गया है. यह नया पद है. पी आनंद चीफ सर्विसेज और सोल्यूशन थे. उनके अधीन चीफ सर्विसेज व सोल्यूशन, टिस्को रिटेल मार्केटिंग एंड सेल्स चीफ, वायर रॉड, टीएमटी प्रोजेक्ट, एक्सपोर्ट लांग प्रोडक्ट के चीफ को पी आनंद को रिपोर्ट करने को कहा या है. ग्लोबल वाययर के इआइसी और चीफ स्टील रिसाइक्लिंग बिजनेस को भी उनके अधीन ला दिया गया है.
इसी तरह टाटा स्टील अपने कैश फ्लो (नगदी) को बढ़ाने के लिए अपने वित्तीय प्रबंधन को भी मजबूत बना रही है. इसके तहत कंपनी के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने वीपी फाइनांसियल ऑपरेशन व कारपोरेट रिपोर्टिंग का आइएल 1 स्तर का एक पद बनाया है. टाटा स्टील समूह के सारे कंपनियों के वित्तीय स्थिति का यह पदाधिकारी नजर रखेगा और ट्रेजरी का बेहतर प्रबंधन की जिम्मेदारी भी उपरोक्त पदाधिकारी को ही होगी. उक्त अधिकारी के मातहत इनवेस्टमेंट, फाइनांस से लेकर सभी तरह के वित्तीय ग्रोथ हो सकेंगे. इसके तहत 1 जुलाई से टाटा स्टील भूषण स्टील के चीफ फाइनांसियल ऑफिसर आइएल 2 संजीब नंदा को वीपी फाइनांसियल ऑपरेशन व कारपोरेट रिपोर्टिंग आइएल 1 बनाया गया है. वे मुंबई से सारा कामकाज देखेंगे. वे 1991 से टाटा स्टील से जुड़े हुए है. कटक के रवेनशा कॉलेज से बीकॉम ऑनर्स किये है जबकि वे सीए की डिग्री हासिल की है. 2018 में उनको टाटा स्टील भूषण स्टील का सीएफओ नियुक्त किया गया था. उनके अधीन चीफ फाइनांसियल ऑफिसर संदीप भट्टाचार्य, संजीव कुमार घोष चीफ फाइनांस प्लानिंग, केशरी कुमार चीफ बिजनेस परफार्मेंस को काम करने को कहा गया है. टाटा स्टील की सारी सब्सिडियरी कंपनियों के वित्तीय अधिकारियों को वरीपी फाइनांसियल ऑपरेशन व कारपोरेट रिपोर्टिंग को रिपटोर् करने को कहा गया है.
इसी तरह ग्रुप हेड कारपोरेट फाइनांस व रिस्क मैनेजमेंट स्मिता शाह को आइएल 2 से आइएल 1 में प्रोमोशन दिया गया है. उनको वीपी कारपोरेट फाइनांस, ट्रेजरी व रिस्क मैनेजमेंट बनाया गया है. वे टाटा स्टील की दूसरी महिला वीपी होंगी. इससे पहले अतरई सरकार को वीपी एचआरएम बनाया गया था. नयी वीपी सुश्री शाह 1990 में बांबे यूनिवर्सिटी से बीए इकॉनॉमिक्स की डिग्री हासिल की. वे टाटा स्टील 2012 में जुड़ी. वे पहले चीफ ग्रुफ फाइनांसियल स्ट्रैटेजी व इनवेस्टर रिलेशंस थी, जिनको 2014 में ग्रुप हेड कारपोरेट फाइनांस व रिस्क मैनेजमेंट बनाया गया था. वे इससे पहले एक्सिस बैंक की हेड इनवेस्टमेंट बैंकिंग रह चुकी है. इसके अलावा जेपी मोर्गन, क्रेडिट सुइस, लेहमैन ब्रदर्श जैसी कई अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बैंकों में एमडी और इडी के पोस्ट पर काम कर चुकी है. वैसे उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत आइसीआइसीआइ सिक्यूरिटीज व फाइनांसियल कंपनी से 1992 में शुरूआत की थी. उनके अधीन चीफ कैपिटल हृदय नायर, चीफ ट्रेजरी गिरीश बजाज, चीफ इंटरप्राइजेज स्वास्तिक बासु, हेड रिस्क रिसर्च पवन कुमार, हेड ग्रुप इनवेस्टर संदीप अग्रवाल, हेड कारपोरेट भागवत सिंह सरहदी, सचिव फ्लयूर मारिया शेट्टी, सीएफओ टीएसएम कनाडा, टाटा स्टील यूके, सिंगापुर, की कंपनियों को उनके अधीन काम करने को कहा गया है. ये सारे बदलाव टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने किये है.
टाटा स्टील में और भी बदलाव किये गये है. टाटा स्टील के आइएल 2 स्तर के चीफ प्रोग्राम मैनेजर प्रतीक चटर्जी को टाटा स्टील भूषण स्टील 1 साल के लिए भेजा गया है. वे भूषण स्टील के टाटा स्टील में समायोजन तक उसी में रहेंगे. उनके स्थान पर नेहा हरलालका को चीफ प्रोग्राम मैनेजर बनाया गया है, जो भूषण स्टील में थी.



