
रांची : झारखंड के 8 आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. कोल्हान के डीआइजी राजीव रंजन सिंह को हटाकर रांची का डीआइजी बनाया गया है. कोल्हान केअब नये डीआइजी असीम विक्रांत मिंज को बनाया गया है. वे धनबाद के एसएसपी थे. इसके अलावा जमशेदपुर के एसपी रह चुके संजय आनंद लाठकर को एडीजी अभियान बनाया गया है. वे पदस्थापन का इंतजार कर रहे थे. नरेंद्र कुमार सिंह को डीआइजी होमगार्ड व फायर ब्रिगेड के पद से हटाकर हजारीबाग का डीआइजी बनाया गया है. शैलेंद्र कुमार सिन्हा को डीआइजी रेल के पद से हटाकर डीआइजी एसीबी बनाया गया है. इसके अलावा पटेल मयूर कनैयालाल को डीआइजी बजट के पद से हटाकर डीआइजी बोकारो र ेंग बनाया गया है. संजीव कुमार को पलामू एसपी के पद से हटाकर धनबाद की एसएसपी बनाया गया है. सरायकेला-खरसावां के पूर्व एसपी चंदन कुमार सिन्हा को पलामू का एसपी बनाया गया है. वे अभी झारखंड के एसीबी के एसपी थे.
















