
जमशेदपुर : राज्य संपोषित उच्च विद्यालय, करनडीह के पूर्व शिक्षक 75 वर्षीय सेवानिवृत्त परसुडीह निवासी इंद्रनंद दास एवं उनकी पत्नी मनोरमा देवी को झूठे केस में फंस जाने का भय सता रहा है. इस वजह से उन्होंने जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में सूचनावाद दायर कराया है. सूचनावाद के अनुसार पूर्व से ही उनकी बहू नेहा अपने रिश्तेदारों के बहकावे में आकर घर में विवाद किया करती थी. पिछले 7 अप्रैल को उनकी बहू नेहा सास-श्वसुर से झगड़ा कर अपने रिश्तेदारों के साथ बिना सूचना के घर से निकल गई तथा जाते वक्त यह धमकी दी कि सबको जेल भेजवा कर रहेगी. इसी भय से सेवानिवृत्त शिक्षक इंद्रनंद दास ने अपनी पत्नी मनोरमा देवी के साथ जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में सूचनावाद दायर किया है. उनको यह विश्वास है कि न्याय की जीत होगी. यह सूचनावाद उनके काम जरूर आएगा.






