
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बागुनहातु रोड नंबर 7 निवासी एक नाबालिग के साथ पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को लेकर बस्तीवासियों ने आरोपी विनय दत्ता को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. इधर बस्तीवालों ने थाने के बाहर आरोपी पर कार्रवाई को लेकर हंगामा किया. पीड़िता के अनुसार उसकी उम्र 16 साल है. उसकी मां की मौत हो चुकी है और पिता नशा करते है. वह घर-घर जाकर काम कर अपना गुजारा करती है. पड़ोस में रहने वाले विनय उसके साथ बीते एक हफ्ते से दुष्कर्म कर रहा है. किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था. बुधवार रात को भी वह उसके घर पर घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. सुबह उसने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी तो पड़ोसियों ने उसे पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया. फिलहाल इस मामले में अभी तक किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं की है.





