
जमशेदपुर : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत रत्न महान उद्योगपति जेआरडी टाटा की जयंती के अवसर पर 29 जुलाई को रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस भवन में किया गया है। टाटा स्टील समूह की कम्पनी जेमीपोल के प्रायोजन में आयोजित रक्तदान शिविर में नियमित रक्तदाता प्रातः 9.30 से संध्या 4 बजे तक रेड क्रॉस भवन में रक्तदान कर सकेंगे। रक्तदान शिविर का उद्घाटन जेमीपोल के प्रबंध निदेशक पीएस रेड्डी एवं उनके साथ जुड़े कम्पनी के वरीय पदाधिकारियों के साथ रेड क्रॉस के पदाधिकारियों के साथ किया जायेगा। रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव ने रक्तदाताओं से इस अवसर पर बढ़ चढ़कर रक्तदान का आग्रह किया है। 1938 से टाटा समूह की कमान संभालने के बाद टाटा समूह को पूरी दुनिया में ऊंचाई पर ले जाने वाले भारत रत्न जेआरडी टाटा का जमशेदपुर से गहरा लगाव रहा, उन्होंने टाटा स्टील और टाटा मोटर्स तथा यहां टाटा समूह की अन्य कम्पनियों को अपने चेयरमैनशिप में सींचा है, उन्हें अपनी सच्ची श्रद्धांजलि रक्तदान के माध्यम से देकर हम उन्हें नमन करें।





