
जमशेदपुर : आज रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह गिल ने साकची स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर हरपाल सिंह थापर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उनकी मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि बच्चों से विशेष मोह रखने के कारण ही थापर ने मदर टेरेसा ट्रस्ट का निर्माण किया था. वह हमेशा बच्चों की देखरेख में अपना जीवन गुजारना चाहते थे. सारा शहर उन्हें समाजसेवी के रूप में जानता है. इसी बीच अचानक कुछ साजिशकर्ताओं ने ऐसी मनगढ़ंत कहानी दो बच्चों को ढाल बनाकर रची जिसको पुलिस-प्रशासन भी समझ नहीं पाया. गिल ने कहा कि इस मामले की अगर उच्चस्तरीय जांच सीबीआई से कराई जाए तो थापर परिवार के जेल जाने तक सारा मामला खुलकर सामने आएगा. श्री गिल ने झारखंड सरकार से ट्वीट कर मांग की है कि पुष्पा तिर्की, आदित्य सिंह और गीता कौर की सुरक्षा और पूरे मामले की सीबीआई जांच ही इस गहरे जख्म की दवा साबित होगी.





