
जमशेदपुर : बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सह भाजपा नेता सुबोध झा की अगुवाई में बागबेड़ा के बजरंगी खेल मैदान रोड नंबर 1, शंख बाबा मैदान एवं महावारी पीर बाबा मजार के बगल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गयाl समिति की ओर से नि:शुल्क मेडिकल कैंप के लिए बराबर मांग की जा रही थीl सुबोध झा ने कहा सिविल सर्जन एवं टीएसआरडीएस टाटा स्टील के द्वारा प्रत्येक महीने 20 तारीख को नि:शुल्क कैंप का आयोजन शंख बाबा मैदान, बजरंगी खेल मैदान में किया जायेगाl बागबेड़ा के रानीडीह व सीपी टोला में नि:शुल्क कैंप का आयोजन सिविल सर्जन के सहयोग से प्रत्येक महीने में चलता रहेगाl कैंप में आये सभी मरीजों को सुबोध झा के द्वारा मास्क उपलब्ध कराया गया और सभी को सलाह दी गयी कि हमेशा मास्क पहनें। सोशल डिस्टेंस का पालन करें और अगली बार से जो मास्क पहन कर नहीं आएंगे, उन्हें नि:शुल्क चिकित्सा का लाभ नहीं दिया जाएगा। मास्क अति आवश्यक है। टीएसआरडीएस के डॉ तन्मय विश्वास ने मास्क अवश्य पहनने तथा गरम भोजन, हल्दी दूध अवश्य लेनेस पानी उबाल कर पीने की सलाह दी। शिविर में डॉ तन्मय विश्वास, डॉ अमित वेद, डॉ चंद्रशेखर कुमार, एएनएम संगीत कुमारी, विनय भूषण का सराहनीय योगदान रहाl शिविर के आयोजन में राजकुमार पांडे, विनय कुमार, संजय प्रसाद, जगत नारायण, उमेश ने सराहनीय सहयोग किया।






