
जमशेदपुर : जमशेदपुर के नेपाली सेवा समिति कार्यालय में समिति के अध्यक्ष राम नारायण की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. इसमें समिति परिसर स्थित श्रीश्री पशुपतिनाथ मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार सावन महोत्सव को इस साल नहीं करने को लेकर विशेष चर्चा हुई. चूंकि वैज्ञानिकों के अनुसार, कोरोना की दूसरी लहर की समाप्ति के बाद अब तीसरा लहर भी आ रहा है और यह लहर विशेषकर बच्चों के लिए ज्यादा घातक है और इस साल सावन महोत्सव को लेकर सरकार का भी दिशा-निर्देश साफ नही है इसीलिए सरकार के कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए, श्रीश्री पशुपतिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा. मंदिर में केवल पुजारी द्वारा ही साधारण तरीके से पूजा संपन्न होगा. अंत में समिति के महासचिव विजय कुमार दमाई ने खेद प्रकट करते हुए, उम्मीद जताई कि आने वाले समय में पशुपतिनाथ जी के आशीर्वाद से हम सभी मिलकर कोरोना को हराएंगे और जनजीवन को सामान्य रूप जीवन यापन करते हुए, हर पर्व-त्योहार को धूमधाम के साथ मनाएंगे. उपस्थित सदस्यों में केंद्रीय कमिटी के बैजनाथ सिंह, कुल बहादुर थापा, गोपाल परियार थे. बैठक में परिषद कमिटी के गोपाल सिंह थापा, राम शर्मा, कमल शर्मा के अलावा पंडित खेमलाल पांडे एवं भीम प्रसाद पोखरेल मौजूद थे.





