
जमशेदपुर : साहित्य अकादमी, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने मैथिली भाषा के साहित्यकारों के लिए नारी चेतना कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन साहित्य अकादमी के उप सचिव डॉ एन सुरेश बाबू ने किया। उन्होंने सभी साहित्यकारों का स्वागत भी किया। नारी चेतना कार्यक्रम के उचित युद्ध आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला साहित्य अकादमी में मैथिली परामर्शदात्री समिति के संयोजक एवं स्थानीय एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर के प्राचार्य डॉ एके झा ने। डॉ झा ने विस्तार से मैथिली में महिला लेखन की स्थिति और महिलाओं के विविध योगदान की चर्चा की। इस कार्यक्रम में भोपाल से दीपा मिश्रा, दिल्ली से कुमकुम झा एवं सत्ता फरीदाबाद से श्वेता झा सोनी, दरभंगा से अमृता चौधरी, डॉ कामिनी एवं जमशेदपुर से गीतकार नूतन झा ने भाग लिया। सभी कवियों ने समकालीन परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए नारी चेतना नारी सशक्तिकरण, परंपरा और संस्कृति को केंद्रित करते हुए चार-चार कविताओं का पाठ किया। समापन वक्तव्य में डॉ झा ने विस्तार से पठित कविताओं की समीक्षा की एवं यह स्पष्ट किया की नारी चेतना कार्यक्रम मैथिली महिला लेखन की दशा और दिशा की सशक्त स्थिति को दर्शाता है। उप सचिव ने धन्यवाद ज्ञापन किया।






