
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी सीतारामडेरा मंडल ओबीसी मोर्चा परिचयात्मक बैठक आशीष किशोर संघ सभागृह में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, जमशेदपुर महानगर एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत कालिंदी, ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री मिथिलेश साहू, ओबीसी मोर्चा के जिला कार्यालय मंत्री संजीत चौरसिया , सीतारामडेरा मंडल के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, एसटी मोर्चा जिला के मंत्री रमेश नाग, वरिष्ठ भाजपा नेता देबू सरकार उपस्थित थे. बैठक का आयोजन भाजपा पिछड़ा जाति मोर्चा सीतारामडेरा मंडल के अध्यक्ष विकास कुमार दास के नेतृत्व में हुआ. कार्यक्रम में मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्य समिति के सदस्यों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन एवं स्वागत किया गया एवं भाजपा को मजबूती प्रदान करने में पिछड़ा जाति मोर्चा की भूमिका को समझाया गया. इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के सीतारामडेरा मंडल के विस्तारीकरण में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को जाना.




