
जमशेदपुर : नुवोको विस्तास कॉर्प लिमिटेड जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के ठेका मजदूरों की समस्या को लेकर मजदूर नेता चंदन पांडेय ने कंपनी गेट के समक्ष मजदूरों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने कंपनी के मजदूरों की समस्या जानी. मजदूरों ने बताया कि उन्हें सही समय पर वेतन नहीं मिलता, 12-12 घंटे काम करा कर झारखंड सरकार के सर्कुलर रेट से कम वेतन दिया जाता है, भत्ता नहीं दिया जा रहा है और भी कई समस्या दिन पर दिन मजदूरो के साथ उत्पन्न हो रही है. इस पर चंदन पांडेय ने कंपनी प्रबंधन से मजदूरों की समस्या का समाधान जल्द करने की मांग की. उन्होंने कहा कि यदि मजदूरों की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो, कंपनी प्रबंधन के खिलाफ उग्र आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी, जिसकी सारी जिम्मीदरी कंपनी प्रबंधन की होगी.





