
रांची : केनरा बैंक ऑफिसर आर्गनाइजेशन एवं झारखंड राज्य सहकारी बैंक कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय मजदूर संघ एक परिचर्चा विषय पर सेमिनार का आयोजन बिरसा चौक, राँची स्थित सेवा भारती के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दत्तोपंत ठेंगड़ी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। उपस्थित अतिथियों को तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया। बीएमएस वरिष्ठ कार्यकर्ता निर्मल सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश कुमार ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रीय हित, उधोग हित और श्रमिक हित को ध्यान में रखकर कार्य करने वाला देश का सबसे बड़ा ट्रेड यूनियन है। इससे जुड़ कर ही श्रम जगत का कल्याण हो सकता है। सेमिनार में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। सेमिनार की अध्यक्षता चंदन प्रसाद ने की। मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन संतोष कुमार साहू ने किया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि 23 जुलाई 1955 को भोपाल में दत्तोपंत ठेंगड़ी ने भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की थी। अतः 23 जुलाई को सभी कार्यकर्ता अपने-अपने कार्यस्थल पर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाएं। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री बीएमएस उदय कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष बीएमएस संगीता कुमारी, उपाध्यक्ष चंदन प्रसाद, अध्यक्ष झारखंड राज्य सहकारी बैंक कर्मचारी संघ राजीव रंजन, महासचिव झारखंड राज्य सहकारी बैंक कर्मचारी संघ के रमेश राव, दीपक कुमार शर्मा, हीरालाल राउत, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, अनु कुमारी, लोकेश नाथ तिवारी समेत केनरा बैंक एवं सहकारिता बैंक के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।











