
जमशेदपुर : बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत बागबेड़ा बड़ौदा घाट व आदित्यपुर राधा स्वामी सत्संग समिति स्थल के बीच नदी में 22 पाया के पुल का निर्माण किया जा रहा है. इस पुल के ऊपर से पानी की पाइपलाइन को लेकर बागबेड़ा बड़ौदा घाट होते हुए गिद्दी झोपड़ी फिल्टर प्लांट तक जाया जायेगा। आज उसका बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के आंदोलनकारी एवं बागबेड़ा महानगर विकास समिति अध्यक्ष सुबोध झा एवं छोट राय मुर्मू के नेतृत्व में समिति के सभी सदस्यों ने जायजा लिया। इस दौरान पाया गया कि नदी पर 22 पाया में से 14 पाया का निर्माण हुआ था, जिसमें से एक पाया नदी में पानी के बहाव से सही कार्य नहीं होने के कारण गिर चुका है। सुबोध झा ने कहा कि जो योजना अभी धरातल पर उत्तरी ही नहीं, जनता को उसका लाभ भी नहीं मिला वह घटिया निर्माण के कारण पानी के बहाव में बह गया। निर्माण कार्य को अच्छी तरह से कराया जाए। उसी प्रकार से गिद्दी झोपड़ी में फिल्टर प्लांट के कार्य में जो बाउंड्री वाल का निर्माण हुआ है वह भी कई बार पानी के बहाव से गिर चुका है। इन सभी का मजबूती से निर्माण कार्य अभिलंब पूरा किया जाए और इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए। भविष्य में फंड का दुरुपयोग न हो। अच्छे निर्माण कार्य कराये जाये। सुबोध झा को इस योजना के बारे में स्वयं जानकारी कार्यपालक अभियंता अभय टोप्पो ने दी। श्री झा को बागबेड़ा की रेलवे क्षेत्र की बस्तियों, कीताडीह के बस्तियों, घाघीडीह पंचायत क्षेत्र में बचे हुए पाइप लाइन बिछाने का कार्य और जिस घरों में कनेक्शन नहीं दिया गया है उसे 1 हफ्ते के अंदर कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। इस दौरान कृष्णा चंद पात्रो, रितु सिंह, प्रभा हांदसा, गौतम वर्मा, रामेश्वर प्रसाद, भागीरथी पात्रो, अशोक समेत अन्य लोग उपस्थित थे।







