
जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा संपूर्ण शहर की ड्रोन मैपिंग करवाते हुए ड्रोन मैपिंग नियंत्रण प्रणाली की स्थापना पर कार्य प्रारंभ किया गया हैl पूरे प्रोजेक्ट की संभावना एवं बाधा का पता लगाने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में जिला समाहरणालय बिल्डिंग ड्रोन मैपिंग कराते हुए थ्री-डी मैप तैयार किया गया हैl इस प्रोजेक्ट के द्वारा पूरे शहर का एक थ्री-डी मैप तैयार किया जाएगाl इसके द्वारा भविष्य के लिए शहर के योजना निर्माण के लिए मदद मिलेगी। साथ ही साथ अतिक्रमण एवं अवैध बिल्डिंग निर्माण पर भी नियंत्रण रखा जा सकेगाl इसकी सहायता से ट्रांसपोर्टेशन की प्लानिंग में भी मदद मिलेगीl ड्रोन मैपिंग से प्रदूषण के स्रोतों पर पर भी निगरानी रखने के लिए प्रणाली विकसित की जा रही हैl उपायुक्त के द्वारा इस पूरी प्रणाली के निर्माण में रुची ली जा रही हैं एवं उनके द्वारा दिए गए बहुमूल्य सुझाव के द्वारा ही पूरी प्रणाली के डिजाइन निर्माण में सफलता मिली हैl विशेष पदाधिकारी द्वारा आज इस प्रणाली के लिए प्रेजेंटेशन क़ो देखा गया और और आवश्यकता के अनुसार कुछ नई बिंदुओं को जोड़ने के लिए नगर प्रबंधक संदीप कुमार को निर्देशित किया गया.





