
जमशेदपुर : यूथ इंटक के एक दल ने रविवार को स्वास्थय मंत्री से मिलकर इस कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहें कार्यो की सराहना की। कोल्हान प्रभारी अंजनी कुमार पाण्डेय ने मंत्री बन्ना गुप्ता को गुलदस्ता भेट किया। इस मौके पर अंजनी पाण्डेय ने बंद पड़े एमूज्यमेंट पार्क एवं वाटर पार्क को खोलने का आग्रह पत्र सौंप कर आग्रह किया। ताकि वहां कार्यरत कर्मचारियों का भरण पोषण हो सकें। ऐसे मनोरंजन के संसाधनों के खुलने से जनता को कोरोना के अवसाद को दूर करने का अवसर मिल सकेगा। इस मौके श्री पाण्डेय ने कहा कि वैक्सीनेशन कार्यक्रम में सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के साथ हर सहायता के लिए यूथ इंटक सदा अग्रसर रहेगा। इस कार्यक्रम में अंजनी कुमार सहायक सचिव टी.आर.एफ लेबर यूनियन, उपाध्यक्ष जिला इंटक, एवं प्रदेश संयुक्त महामंत्री यूथ इंटक, मनीष कुमार, मन्तोष पाण्डेय, पुर्नैन्दू कुमार सिंह, शशि भूषण सिंह, अजय कुमार सिंह, विजय सिंह, पंकज कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, सुब्रतो डे, तबरेज खान, अजय कुमार आदि उपस्थित थे।












