
जमशेदपुर : टोक्यो में हो रहे ओलंपिक खेलों में पहली बार जैवलिन थ्रो में सूबेदार नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने की खुशी में क्रीड़ा भारती एवं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर महानगर ने एग्रिको मैदान में लड्डू बांट कर खुशी मनायी। स्वर्ण पदक विजेता सूबेदार नीरज ने अपना पदक धावक मिल्खा सिंह को समर्पित किया है। पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संगठन महामंत्री अनिल सिन्हा ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने पूरे देश को गर्व का मौका दिया है। ओलंपिक में ऐसा कारनामा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने। नीरज ने अपने पहले थ्रो में 87.03 मीटर दूर भाला फेंका है। वहीं क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री राजीव ने सूबेदार नीरज की शानदार जीत बधाई दी एवं कहा कि वे अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणाश्रोत हैं। कार्यक्रम में अनूप कुमार, सत्य प्रकाश, सिद्धनाथ, सतनाम, सुभाष, मनजीत, दिलीप जैन, बिहारी, भोला, अनिल सिंह, संजीव, गौतम लाल, हवलदार विजय एवं अन्य शामिल थे।




