
जमशेदपुर : भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार अग्रहरि ने खूंटी के वरिष्ठ समाजसेवी शेखर गुप्ता को अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया एवं भारतीय व्यापार मंडल के उद्देश्य एवं कार्यों का विवरण उनके समक्ष रखा। चंद्रशेखर गुप्ता ने भारतीय व्यापार मंडल के कार्यों की काफी सराहना की और उन्होंने संगठन के विस्तार के लिए अपना बहुमूल्य समय देने का प्रस्ताव रखा। इस पर पवन कुमार अग्रहरी ने चंद्रशेखर गुप्ता से आशा की कि अपना बहुमूल्य समय देकर संस्था को आगे बढ़ाने में सहयोग एवं मार्गदर्शन करेंगे। इस दौरान में मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री मनोज शर्मा, दीपक कुमार अग्रहरी संगठन मंत्री, संजय सकसरिया एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।












