
जमशेदपुर: जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत गोकुलनगर के नाले में मिले शव की पहचान हो गई है. मृतक की पहचान मानगो के चेपापुल निवासी 18 वर्षीय जेयाद कुरैश के रूप में को गई. सोमवार को मृतक के भाई मो तारीफ ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की पहचान की. परिजनों ने शव की पहचान उसके पहनावे और मोबाइल से की है. परिजनों का कहना है कि उसके दाएं पैर में फ्रेक्चर भी था. मृतक के भाई मो तारीफ ने बताया कि जेयाद डिलीवरी बॉय का काम करता था. 31 जुलाई को अपने साथी समीर के साथ घर से निकला था. काफी देर तक वह जब घर नही पहुंचा तो परिवार वाले उसे ढूंढने निकले थे. समीर के घर जाकर पता किया तो वह भी घर से फरार है. उन्होंने बताया कि समीर नशे का आदि था, वह चोरी की घटनाओं को भी अंजाम दे चुका है. फिलहाल उन्होंने थाने में मामले की शिकायत की है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान करने की तैयारी कर रही है.हाइवे की ओर भाग गये.











