
चाईबासा.जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बड़ानन्दा चौक मे सड़क दुर्घटना मे 8 युवक गंभीर रुप से घायल हो गये. सभी युवक जमशेदपुर के बागबेड़ा नया बस्ती के रहने वाले है. घायलों का जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र मे प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया है. घटना के संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह को जमशेदपुर के बागबेड़ा से 10 युवक एक टेम्पो मे सवार हो कर मुर्गा महादेव मंदिर पुजा करने आये थे.

पुजा कर वापस लौटने के दौरान जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बड़ानन्दा चौक के समीप विपरीत दिशा से आ रही चार पहिया वाहन ने टेम्पो के सामने से कट मार निकल गई. अचानक कट मारने से टेम्पो चालक अनियंत्रित हो गया और टेम्पो सड़क पर घसीटते हुए पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में टैम्पो मे सवार 8 युवक गंभीर रुप से घायल हो गये है.

वही दो युवक सुरक्षित है. घायलो को 108 एम्बुलेंस से जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पंहुचाया गया. जहां डॉक्टरों ने घायलो का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया.
घायल की सूची– संदीप कुमार दास, आकाश कुमार, अमन गुप्ता, राजा कुमार प्रसाद, निखिल कुमार,आकाश यादव, दीपक ड्राईवर, अमित कुमार सभी बागबेड़ा नया बस्ती के रहने वाले है.



