
जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है. गुरुवार को कुल 7014 कोरोना संदिग्ध सैंपल की जांच हुई जिसमें पांच नए संक्रमित मरीज मिले हैं. गुरुवार को जो नए मरीज मिले हैं वे मुसाबनी, गोलमुरी, सोनारी, टेल्को व जुगसलाई निवासी हैं. इस तरह से जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 51809 हो गई है. वहीं, 7637 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया. रिपोर्ट शनिवार तक आने की उम्मीद है. वहीं शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाजरत चार मरीज गुरुवार को स्वस्थ होकर घर लौटे. इस तरह से जिले में अब तक कुल 50730 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. फिलहाल जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 22 है. जिले का रिकवरी रेट 97.92 प्रतिशत है.



