
जमशेदपुर: जमशेदपुर के लोगों को भाड़े पर कार चलाने के नाम से कार लेकर कार को बंधक रखने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह मामला पुलिस को तब पता चला जब पीड़ित पक्ष जुगसलाई थाना में शिकायत करने पहुंचे. शिकायत के बाद पुलिस ने मिल्लत नगर से आरोपी औरंगजेब को गिरफ्तार किया है. हालांकि मामले का मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से अब तक बाहर है. मिली जानकारी के अनुसार औरंगजेब शहर के लोगों से उनकी कार भाड़े पर लगवाने की बात कहकर कार को ले लेता था और फिर उस कार को एक अन्य आरोपी के पास बंधक रखकर उससे पैसे ले लेता था. अब तक उसने 25 कार को बंधक बनाकर पैसे ले लिए है. पुलिस ने इस मामले में दो कार भी बरामद कर लिया है. फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.




