
जमशेदपुर: सरायकेला -खरसांवा जिले के कुचाई थाना अंतर्गत सिगिरदा गांव निवासी मंगल सिंह मुंडा ने टांगी से गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया. घायल अवस्था में परिजन उसे इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल लेकर गए जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. परिजनों के अनुसार मंगल सिंह काफी दिनों से मानसिक बिमारी से जूझ रहा था. इस बीत वह पागलों जैसी हरकत करता था. परिजनों ने झाड़ फूंक कर उसे ठीक करने का प्रयास किया, इसके लिए मंगल को गांव के एक बाबा के पास लेकर गए. उसकी स्थिति ठीक होने के बजाय और खराब होती चली गई. मंगलवार की सूबह उसने टांगी से खुद का गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया. फिलहाल एमजीएम अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.



