
जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह इलाके में व्याप्त जन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आजसू पार्टी ने जिला मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. साथ ही जिले के उपायुक्त को इसपर त्वरित कार्रवाई की मांग की. इस दौरान पार्टी के नगर उपाध्यक्ष माणिक मल्लिक ने कहा कि विगत दिनों परसुडीह मुख्य सड़क पर व्याप्त गंदगी के अंबार के खिलाफ आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर उसके सफाई की मांग की थी , जिसपर सरकारी विभाग के तरफ से सफाई भी शुरू हुई लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण कार्य को बीच मे ही बंद करवा दिया गया. उन्होंने कहा कि अविलंब इस कार्य को शुरू कर सफाई को पूर्ण किया जाए. साथ ही, साथ ही मखदमपुर फाटक के पास हाई मास्ट लाइट लगाने, एवं पूरे इलाके में सफाई कर पर्यावरण संरक्षण हेतु पेड़ लगाए जाने की मांग उठाई है.






